ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

शादी के 10 साल बाद दहेज की मांग: दो लाख रुपये के लिए पति और ससुरालवालों ने जिंदा जलाकर मार डाला

JAHANABAD: जहानाबाद में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। जिसने परिवार के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला वो भी इसलिए कि दहेज के तौर पर दो लाख रुपये लड़की के मा

शादी के 10 साल बाद दहेज की मांग: दो लाख रुपये के लिए पति और ससुरालवालों ने जिंदा जलाकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAHANABAD: जहानाबाद में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। जिसने परिवार के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला वो भी इसलिए कि दहेज के तौर पर दो लाख रुपये लड़की के मायके वालों की ओर से नहीं मिले थे। जिसकी मांग लगातार की जा रही थी। इसे लेकर वह पत्नी को पीटा करता था उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। एक दिन बात इतनी बढ़ गयी कि पति और ससुरालवालों ने मिलकर उसे जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से दहेजलोभी फरार हो गये है।


घटना जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के मनियावा गांव की है। जहां दो लाख रुपये के लिए एक विवाहिता की जान पति और ससुरालवालों ने मिलकर ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके के लोग उसकी ससुराल पहुंच गये लेकिन उस वक्त घर में कोई नहीं था। घटना के बाद मृतका के पति और ससुरालवाले फरार हो गये थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।


मृतका की पहचान 40 वर्षीय प्रियंका के रुप में हुई है। जो मनियावा गांव निवासी ज्योति कुमार सिंह की पत्नी थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी थे। पेशे से किसान पति और उसके परिजन शादी के दस साल बाद भी दहेज की मांग प्रियंका से करते थे। मायके से दो लाख रुपये लेकर आने की मांग की जाती थी जिसका वह अक्सर विरोध किया करती है। वह कहती थी कि शादी के दस साल भी माता-पिता दहेज देंगे। उनके पास उतने पैसे नहीं है कि दो लाख रुपये आपकों लाकर दे। 


मंगलवार की देर रात भी दो लाख रुपये के लिए कहासुनी हुई। प्रियंका ने जब विरोध किया तो उसे पति और ससुरालवालों ने मिलकर जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतका के मायके वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।