ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सेक्स रैकेट मामले में हुलासगंज प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार, भेजा गया जेल

JAHENABAD: जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के प्रमुख सत्येंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सत्येंद्र शर्मा पर जहानाबाद के एक होटल में सेक्स रैकेट चलवाने का मामला दर्ज ह

सेक्स रैकेट मामले में हुलासगंज प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHENABAD: जहानाबाद के हुलासगंज प्रखंड के प्रमुख सत्येंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सत्येंद्र शर्मा पर जहानाबाद के एक होटल में सेक्स रैकेट चलवाने का मामला दर्ज हुआ था। साथ ही 19 केस पूर्व से सत्येंद्र शर्मा पर दर्ज है। गिरफ्तार प्रखंड प्रमुख को जेल भेजा गया है। 


गौरतलब है कि जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट इलाके में एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पिछले साल अगस्त महीने में नगर थाना की पुलिस ने छापेमारी की गई थी। होटल में दर्जनों लड़के एवं लड़कियां सेक्स के धंधे में संलिप्त पाए गए थे। जिसे पुलिस के   द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जिस होटल में यह गोरखधंधा चल रहा था वह हुलासगंज प्रखंड प्रमुख सतेंद्र शर्मा का है।


इस मामले में पुलिस ने उस पर केस दर्ज किया जिसके बाद से प्रमुख लगातार पुलिस से भागता चल रहा था। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन के नेतृत्व में गिरफ्तारी के लिए स्पेशल पुलिस टीम  बनाया गया था। आज स्पेशल पुलिस टीम ने सतेन्द्र शर्मा को पटना के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे जहानाबाद नगर थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। सतेन्द्र शर्मा को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता