ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

शराब पीकर स्टेशन पर हंगामा कर रहा होमगार्ड जवान गिरफ्तार, 4 अन्य शराबियों को भी पकड़ा गया

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी के 6 साल बाद भी शराब पीने के मामलों में कमी नहीं आई है। आम लोगों की कौन कहे जिन पर शराबबंदी कानून को लागू करने की जिम्मेदारी है वह भी शराब पीने से बाज

शराब पीकर स्टेशन पर हंगामा कर रहा होमगार्ड जवान गिरफ्तार, 4 अन्य शराबियों को भी पकड़ा गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी के 6 साल बाद भी शराब पीने के मामलों में कमी नहीं आई है। आम लोगों की कौन कहे जिन पर शराबबंदी कानून को लागू करने की जिम्मेदारी है वह भी शराब पीने से बाज नहीं आ रहे। जहानाबाद में स्टेशन पर शराब पीकर हंगामा करते होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है वहीं 4 अन्य शराबियों को भी पुलिस ने दबोचा है। 


ताजा मामला जहानाबाद कोर्ट परिसर का है जहां शराब के नशे में धुत हंगामा कर रहे एक होमगार्ड के जवान को नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही चार अन्य लोगों की गिरफ्तारी नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से की गयी है। सभी गिरफ्तार लोगों को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट से शराब पीने की पुष्टि होने के बाद पुलिस उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई में जुटी है। 


इस मामले में पुलिस ने बताया कि होमगार्ड का जवान शराब के नशे में जहानाबाद कोर्ट स्टेशन पर हंगामा कर रहा था जिसकी सूचना लोगों के द्वारा नगर थाने की पुलिस को दी गई उस सूचना के आधार पर पुलिस मौके से हंगामा कर रहे होमगार्ड के जवान को गिरफ्तार कर लिया है एवं गिरफ्तार जवान की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। साथ ही चार अन्य लोगों को नगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता