ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पत्नी ने देह दबाने से किया मना तो गुस्सा हुआ पति, लोटा से पिट कर लिया जान

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद जिले से एक बेहद रोचक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक पत्नी को पति का पैर नहीं दबाना बेहद महंगा पर गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा

पत्नी ने देह दबाने से किया मना तो गुस्सा हुआ पति, लोटा से पिट कर लिया जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद जिले से एक बेहद रोचक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक पत्नी को पति का पैर नहीं दबाना बेहद महंगा पर गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। यह पूरा मामला जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाने के पास की है। बताया जा रहा है कि पति के बदन में दर्द था, इसको लेकर उसने अपनी पत्नी को बदल दबाने को कहा। लेकिन, पत्नी से मना कर दिया,जिसके बाद पति गुस्सा हो गया और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। 


दरअसल,बिहार के जहानाबाद जिले से पति द्वारा मामूली बात पर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।  मखदुमपुर थाना इलाके का निवासी  मुन्ना कुमार शर्मा और उसकी पत्नी रिंकी देवी (32) के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी रिंकी के सिर पर लकड़ी की चौकी दे मारी, इतना ही नहीं उसने पत्नी के सिर पर लोटा से भी हमला कर डाला। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद इस संबंध में ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका के पिता फेकन सिंह को फोन पर दी। महिला का मायका गुरारू थाना के कोच्ची गांव में है। उसके पिता ने ही फोन मखदुमपुर थाने में सूचना दी।


इसके उपरांत मखदुमपुर थाने की पुलिस गांव पहुंची और शव को बरामद किया। हत्या के बाद आरोपी पति घर के पीछे सो रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है, इस पति - पत्नी दोनों के दो साल का एक बच्चा चार साल की एक बेटी है। साथ ही घर में उसकी विधवा मां हैं।


जानकारी के अनुसार, आरोपी प्राइवेट नौकरी कर जीविका चलाता है। इस संबंध में मखदुमपुर अध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि भूषण ने बताया कि मृतका के पति मुन्ना कुमार शर्मा ने स्वीकार किया है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। रात को देह दबाने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने कमरे में रखी लकड़ी की चौकी और लोटा से रिंकी के माथे पर प्रहार कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आगे की कार्रवाई की जा रही है।