ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा प्रेमी, मायके वालों पर लगाया अपहरण का आरोप

JEHANABAD: जहानाबाद में एक युवक अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। अपने ससुराल वालों पर ही युवक ने पत्नी का अपहरण किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने से लेकर अधिकारियों तक

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा प्रेमी, मायके वालों पर लगाया अपहरण का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में एक युवक अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। अपने ससुराल वालों पर ही युवक ने पत्नी का अपहरण किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने से लेकर अधिकारियों तक से इस बात की शिकायत की और न्याय की गुहार लगायी। युवक ने यह मांग की है कि उसकी पत्नी को उसके मायके वालों के चंगुल से मुक्त कराया जाए। 


जहानाबाद के सभी अधिकारियों एवं स्थानीय काको थाना सहित कई जगहों पर युवक ने इस बात की शिकायत की। अपनी पत्नी की तलाश को लेकर वह हर जगह गुहार लगाकर थक चुका है। लेकिन अभी तक उसकी पत्नी को बरामद नहीं किया जा सका है। आज वह दर-दर की ठोकरे खाने को विवश है। मामला जहानाबाद और अरवल जिले से जुड़ा हुआ है। जहां अरवल जिले के एक युवक को जहानाबाद के काको थाना अंतर्गत लालसे बीघा निवासी एक लड़की से दो साल पहले जहानाबाद में कोचिंग में पढ़ने के क्रम में प्यार हो गया। बीते दिनों दोनों प्रेमी-युगल ने पटना में कोर्ट मैरिज कर लिया। बालिग रहने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया। 


जिसकी जानकारी दोनों पक्ष के लोगों को हुई। लड़का पक्ष ने तो कोई एतराज नहीं जताया लेकिन लड़की वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। लड़की को यह कहते हुए मायके ले जाया गया कि उसका विवाह हिन्दू रीति रिवाज से पूरे धूम-धाम के साथ फिर से कराया जाएगा। लड़का ने लड़की वालों पर विश्वास करके लड़की को मायके जाने दिया लेकिन जब उसे पता चला कि लड़की के मायके वाले लड़की को काफी प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे घर में कैद कर रखा गया है। लड़के को उससे मिलने तक नहीं दिया गया। इस बात से परेशान पति ने काको थाने में मदद की गुहार लगाई है। उसने कई अधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र लिखा है और पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। युवक ने लड़की के मायके वालों पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा प्रेमी, मायके वालों पर लगाया अपहरण का आरोप

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा प्रेमी, मायके वालों पर लगाया अपहरण का आरोप

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा प्रेमी, मायके वालों पर लगाया अपहरण का आरोप

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा प्रेमी, मायके वालों पर लगाया अपहरण का आरोप


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता