ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना के इनकम टैक्स कर्मचारी ने फांसी लगाकर दे दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां एक इनकम टैक्स कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मल्लहचक इलाके की है। घटना की जानकारी मिलते ही ल

पटना के इनकम टैक्स कर्मचारी ने फांसी लगाकर दे दी जान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : खबर जहानाबाद से है, जहां एक इनकम टैक्स कर्मचारी ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना नगर थाना क्षेत्र के मल्लहचक इलाके की है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मामले के तफ्तीश में जुट गई है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक संजीव कुमार पटना स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार मलहचक में किराए पर कमरा लेकर रहता था और जहानाबाद जिले के सैदपुर में उनका पैतृक घर था। शुक्रवार की सुबह काफी देर तक जब संजीव ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो मकान मालिक को संदेह हुआ। काफी आवाज देने पर जब संजीव ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सभी दंग रह गए। कमरे में संजीव का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंसे से नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से संजीव ने इतना बड़ा कदम उठाया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों को खंगालने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता