ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

मदरसा के मौलवी की काली करतूत: नौकरी दिलाने के बहाने लड़की को बनाया हवस का शिकार, झाड़ फूंक के नाम पर गंदा काम करता था अब्दुल मन्नान

JEHANABAD: जहानाबाद में एक मदरसा के मौलवी की काली करतूत सामने आई है। मौलवी पर आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर न सिर्फ एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि झांसा देकर

मदरसा के मौलवी की काली करतूत: नौकरी दिलाने के बहाने लड़की को बनाया हवस का शिकार, झाड़ फूंक के नाम पर गंदा काम करता था अब्दुल मन्नान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में एक मदरसा के मौलवी की काली करतूत सामने आई है। मौलवी पर आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने के नाम पर न सिर्फ एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि झांसा देकर उसे ले भागा। आरोप है कि मौलवी झाड़ फूंक करने के बहाने लड़कियों का यौन शोषण करता था। मामला जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र का है।


दरअसल, जहानाबाद शहर में स्थित एक मदरसा संचालक और शिक्षक अब्दुल मन्नान पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि मन्नान झाड़ फूंक करने के बहाने छात्राओं का यौन शोषण करता था। जानकारी के अनुसार आरोपी मदरसा शिक्षक अब्दुल मन्नान बीते 7 दिसंबर को जहानाबाद की एक लड़की को नौकरी दिलाने की झांसा देकर अपने साथ ले भागा। जब लड़की घर नहीं लौटी तो परिजनों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अब्दुल मन्नान के खिलाफ केस दर्ज कराया।


लड़की का तीन दिनों तक यौन शोषण करने के बाद जैसे आरोपी को इस बात की जानकारी हुई कि उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया है तो आरोपी उक्त लड़की को जहानाबाद पहुंचाकर वहां से फरार हो गया। केस दर्ज होने के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस के दबाव में उसने कोर्ट में गलत बयान दिया है। इधर, पुलिस का कहना है कि लड़की फिर से बयान देना चाहती है इसके लिए कोर्ट से सलाह मांगी गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता