ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लॉकडाउन में दुकान खोलना पड़ गया महंगा, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने लूटे 8 लाख के आभूषण, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 8 लाख के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार ह

लॉकडाउन में दुकान खोलना पड़ गया महंगा, ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने लूटे 8 लाख के आभूषण, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से 8 लाख के आभूषण लूट लिए और मौके से फरार हो गये।


नगर थाना क्षेत्र के राजेन्द्र पुस्तकालय के पास स्थित शारदा ज्वेलर्स में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। ज्वेलरी शॉप के मालिक ने बताया कि बाइक सवार अपराधी ग्राहकर बनकर आए थे। 


ज्वेलरी खरीदने की बात कहने पर जब उन्होंंने दुकान खोली तब दो अपराधी दुकान के अंदर आ गये और हथियार के बल पर कब्जे में लेकर दुकान में रखे आभूषण को लूटकर फरार हो गये। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। 


गौरतलब है कि लॉकडाउन में ज्वेलरी शॉप को खोलने का आदेश नहीं है इसके बावजूद लालच में आकर दुकानदार ने चोरी छिपे दुकान खोली। जिसके बाद लूट की यह वारदात हुई।


 पुलिस ने बताया कि जब दुकान खोलने का आदेश नहीं है तब दुकान खोलकर गहने बेचने की क्या जरूरत थी। दुकानदार की एक गलती से अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जिसकी जांच फिलहाल पुलिस कर रही है।