ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जंग का मैदान बना बिहार का नगर परिषद कार्यालय, वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक अभियंता के साथ की जमकर मारपीट

JEHANABAD: जहानाबाद नगर परिषद में शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में जमकर मारपीट और गाली गलौज हुई। बैठक में मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता जुल्फे अलिकार प्यामी के साथ कु

जंग का मैदान बना बिहार का नगर परिषद कार्यालय, वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक अभियंता के साथ की जमकर मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद नगर परिषद में शनिवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में जमकर मारपीट और गाली गलौज हुई। बैठक में मौजूद नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता जुल्फे अलिकार प्यामी के साथ कुछ वार्ड पार्षदों ने गाली गलौज शुरू कर दिया और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वार्ड पार्षदों ने मारपीट शुरू कर दी।


मारपीट के दौरान नगर परिषद में अफरा तफरी का माहौल बन गया। किसी तरह से कुछ वार्ड पार्षदों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि नियमानुसार सभी वार्ड पार्षदों को बोर्ड की बैठक में बुलाया गया था। जिस बैठक में शहर के विकास संबंधित योजनाओं की समीक्षा की जाती है एवं नई योजनाओं को बोर्ड के द्वारा पारित किया जाता है इसी बीच कुछ बार्ड पार्षदों के द्वारा मनमाने ढंग से अपनी योजनाओं को पास कराने को लेकर मनमानी किया जा रहा था। जिसका विरोध किया गया, इसी बात से नाराज कुछ वार्ड पार्षदों ने गाली गलौज एवं अभद्र भाषा का व्यवहार किया। 


बता दें कि पिछले 5-6 महीनो से वार्ड पार्षदों एवं कार्यपालक अभियंता के बीच में काम एवं योजनाओं को लेकर पहले भी कई बार इस तरह का विवाद सामने आते रहा हैं। कुछ मामलों में एक दूसरे पर केस भी दर्ज किया गया है और उन्हीं सब पुराने मामलों को लेकर आज इस तरह की नौबत आई कि वार्ड पार्षदों और कार्यपालक अभियंता के बीच में मारपीट हुई। कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि उन्होंने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी है।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता