ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भवन निर्माण विभाग के SDO को गोली मारने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार

JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भवन निर्माण विभाग के एसडीओ को गोली मारने वाले कुल पांच अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा है। जहानाबाद के परस बीघा थाना

जहानाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भवन निर्माण विभाग के SDO को गोली मारने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भवन निर्माण विभाग के एसडीओ को गोली मारने वाले कुल पांच अपराधियों को हथियार के साथ पुलिस ने दबोचा है। जहानाबाद के परस बीघा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम पटना-गया मुख्य मार्ग पर नौरु गांव के पास लूटपाट के क्रम में भवन निर्माण विभाग के एसडीओ कुमुद रंजन को अपराधियों ने तीन गोली मारी थी। जिससे एसडीओ बुरी तरह घायल हो गये थे। 


बता दें कि भवन निर्माण विभाग के एसडीओ कुमुद रंजन जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पल्या गांव के रहने वाले हैं। रोजाना की तरह वे बाइक से अरवल के पल्या जा रहे थे। तभी अपराधियों ने लूटपाट के दौरान गोली मारकर बाइक, मोबाइल समेत अन्य जरूरी सामान छीन लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने एसडीओ को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक टीम का गठन किया जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 5 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। 


इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जैसे ही घटना की सूचना मिली तुरंत एक टीम का गठन किया गया और अपराधियों को जहानाबाद और गया जिले के बॉर्डर पर उमत धरनई के पास से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, मैगजीन, लूटा हुआ मोबाइल और बाइक को बरामद किया गया है। जहानाबाद पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता