ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकापटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jehanabad News: नगर परिषद अध्यक्ष के पति ने की कार्यपालक पदाधिकारी की पिटाई, नगर थाने में केस दर्ज

JEHANABADA: जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ उनके कार्यालय में ही मारपीट की गयी। नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर पिटाई करने का आरोप कार्यपालक पदाधिकारी ने लगाया है

Jehanabad News: नगर परिषद अध्यक्ष के पति ने की कार्यपालक पदाधिकारी की पिटाई, नगर थाने में केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABADA: जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के साथ उनके कार्यालय में ही मारपीट की गयी। नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर पिटाई करने का आरोप कार्यपालक पदाधिकारी ने लगाया है। उन्होंने नगर थाने में केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है।  


जहानाबाद नगर परिषद कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष रूपा देवी के पति अशोक पासवान उर्फ टीटी ने  कार्यालय परिसर के मेन गेट के पास मारपीट की। जिसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने जहानाबाद नगर थाने में लिखित आवेदन देकर केस दर्ज किया। 


उसके बाद नगर थाने की पुलिस ने कार्यपालक पदाधिकारी का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि कार्यालय से निकलकर वो अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे तभी उसी समय नगर परिषद की अध्यक्ष रूपा देवी के पति अशोक पासवान उर्फ टीटी उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। 


बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यो को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने अनुशंसा की है। वही अध्यक्ष के पति इस कार्य को अपने एवं अपने वार्ड के स्तर से करवाना चाहते हैं। कार्य में कार्यपालक पदाधिकारी ने जब कमीशनखोरी पर लगाम लगाया तो अध्यक्ष के पति ने उनकी पिटाई कर दी। जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। मामले में जो भी दोषी होंगे उसकी शीघ्र गिरफ्तारी होगी और उसे जेल भी भेजा जाएगा।