ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जहानाबाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नौरू गांव के पास एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकार

जहानाबाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नौरू गांव के पास एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी  फ़ैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक़ आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मिश्र बिगहा गांव के रहने वाले जगदेव प्रसाद की अज्ञात लोगों ने पटना-गया सड़क मार्ग एनएच 83 पर नौरू रेलवे गुमटी के पास गोली मार दी।  



घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल शख्स को आनन-फानन में इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 



वहीं, इस घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, सभी दौड़े-दौड़े सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता