ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जहानाबाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, हत्याकांड में चल रहा था फरार

JEHANABAD: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। शख्स को दो गोली मारी गई थी। मृतक की पहचान दारा सि

जहानाबाद में शख्स की गोली मारकर हत्या, हत्याकांड में चल रहा था फरार
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले में बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। शख्स को दो गोली मारी गई थी। मृतक की पहचान दारा सिंह के रूप में की गई है। घटना शकुराबाद- कुर्था के बॉर्डर की है, जहां बुधवार की देर रात अपराधियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। 


मृतक की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र के मुरहरा गांव के रहने वाले दारा सिंह के रूप में की गई है। सूचना पाकर शकुराबाद पुलिस कंसुआ पंचायत के खैरुचक मठिया गांव के समीप से शव को बरामद किया। हैरानी की बात तो ये है कि वह एक हत्याकांड में आरोपित था और फरार चल रहा था। एक जनवरी को रुस्तमचक गांव के पास उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। पिछले सात महीने से पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई थी। घटनास्थल से दारा सिंह के गांव की दूरी 15 किलोमीटर है। 


बताया जा रहा है कि बुधवार की रात नौ बजे वह घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। वहीं, सुबह अज्ञात शव मिलने की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंच गए। जब उसकी पहचान दारा सिंह के रूप में की गई तो परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। 

टैग्स