ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हंगामा, मोतिहारी में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार

JEHANABAD: जहानाबाद के रामकृष्ण परमहंस स्कूल में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। प्रश्नपत्र के बॉक्स का कोड चेंज होने से नाराज अभ्यर्थी हंगामा

जहानाबाद में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हंगामा, मोतिहारी में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के रामकृष्ण परमहंस स्कूल में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। प्रश्नपत्र के बॉक्स का कोड चेंज होने से नाराज अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। वही मोतिहारी में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। पटना के रहने वाला राकेश बमबम झा की जगह परीक्षा दे रहा था। 


इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी समेत अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। जिसके बाद 2 घंटे देरी से परीक्षा का प्रश्न पत्र वितरित हुआ। बताया जाता है कि चयन परिषद के तरफ से जो प्रश्न पत्र सेंटर पर भेजा गया उसमें कोडिंग को लेकर कुछ गड़बड़ी थी। जिस पर नजर पड़ते ही कुछ अभ्यर्थियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। हंगामे की वजह से समय पर प्रश्न पत्र का वितरण नहीं हो सका। जिससे गुस्साएं परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और केंद्र से बाहर निकाल कर हंगामा करने लगे।


अभ्यर्थी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस घटना की जानकारी डीएम-एसपी को मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया तब दो घंटे बाद परीक्षा शुरू किया गया। डीएम और एसपी ने बताया कि परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं थी ना तो कोई और कारण था सिर्फ दूसरे कोड का प्रश्न पत्र आने की वजह से अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। अगले तीन चरणों में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में इस तरह की स्थिति ना बने इस बात का ख्याल रखा जाएगा। 


वही मोतिहारी में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार, पटना द्वारा आयोजित तीसरे चरण में होने वाली सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का सेंटर मोतिहारी के गोपाल साह स्कूल में बनाया गया था। जहां जांच में लिए अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने जिला स्कूल एवं गोपाल साह विद्यालय परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। जहां गोपाल साह स्कूल में बने परीक्षा केंद्र पर एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। जो दूसरे की जगह पर बैठकर परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया राकेश कुमार पटना का रहने वाला है। जिसे पकड़कर पुलिस अपने साथ थाने ले गयी है। वह बमबम झा की जगह पर परीक्षा दे रहा था। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आज जब उसका फोटो और सिग्नेचर नहीं मिला तब उसे गिरफ्तार किया गया। 

टैग्स