ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

जहानाबाद में पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा, चोरी की दो कार और बोलेरो के साथ 4 बाइक भी बरामद

JEHANABAD : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस लगातार नकेल कसने की कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की दो कार, बोलेरो और 4 बाइक भी बरामद किया गया. 


पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता की जानकारी देते हुए जहानाबाद एसपी श्री मनीष ने बताया कि जिले के ओकरी ओपी इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी. तभी पेट्रोलिंग टीम की नजर दो संदिग्ध लोगों पर पड़ी, जो बाइक के साथ खड़े थे. पुलिस ने उन्हें पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों लोग चोरी की बाइक के साथ खड़े हैं. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने पुलिस को अपने एक और साथी का भी पता बताया. जहां पुलिस ने फौरन छापेमारी करते हुए उसे भी गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से मास्टर चाबी भी बरामद की गई है.

जहानाबाद में पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा, चोरी की दो कार और बोलेरो के साथ 4 बाइक भी बरामद


पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि अपराधियों के पास से एक मार्टिज कार, एक ट्रैक्टर, एक इंडिगो कार, एक बोलेरो और 4 मोटरसाइकिल बरामद किया गया. उनके पास से 6 मास्टर चाभी और 5 मोबाइल भी जब्त किया गया.