ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News: जहानाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या, दूसरी महिला के चक्कर में उठा लिया यह कदम

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां काको थाना क्षेत्र के ढेरसैया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी खुशबू कुमारी की चाकू से गोदकर निर

Bihar News: जहानाबाद में पति ने की पत्नी की हत्या, दूसरी महिला के चक्कर में उठा लिया यह कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां काको थाना क्षेत्र के ढेरसैया गांव में एक पति ने अपनी पत्नी खुशबू कुमारी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 


पति का दूसरी महिला के साथ था अवैध संबंध

मृतका के भाई पिंटू साव ने बताया कि खुशबू की शादी दो साल पहले गौरीचक थाना क्षेत्र के डब्लू साव के साथ हुई थी। डब्लू का दूसरी महिला के साथ लंबे समय से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। 


चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या

डब्लू अक्सर खुशबू से मारपीट करता था। कुछ दिन पहले खुशबू अपने मायके आई हुई थी। आज सुबह, जब परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर गए थे, डब्लू घर आया और खुशबू पर चाकू से हमला कर दिया।


जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग खुशबू को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काको थाना पुलिस को सूचित किया गया है और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता