ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

जहानाबाद में किंग महेंद्र के भाई के काफिले पर हमला, 6 लोग घायल, कई गाड़ियों के शीशी टूटे

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से सामने आ रही है, जहां पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत किंग महेंद्र के उद्योगपति भाई उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के काफिले पर हमला हुआ है। प्रतिष्ठित दवा कं

जहानाबाद में किंग महेंद्र के भाई के काफिले पर हमला, 6 लोग घायल, कई गाड़ियों के शीशी टूटे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से सामने आ रही है, जहां पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत किंग महेंद्र के उद्योगपति भाई उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू के काफिले पर हमला हुआ है। प्रतिष्ठित दवा कंपनी अरिस्टो फार्मा के एमडी भोला शर्मा के काफिले के ऊपर घोसी में अज्ञात लोगों के द्वारा रोड़ेबाजी एवं पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया है।


बताया जा रहा है कि जहानाबाद के रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र के भाई और अरिस्टो फार्मा कंपनी के एमडी भोला शर्मा को आज घोसी थाना क्षेत्र स्थित भारथु हाई स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने था। उसी कार्यक्रम में आने के दौरान काफिले में चल रही गाड़ियां पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


पथराव की इस घटना में तीन से चार गाड़ियों के शीशे टूट गए जबकि 6 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हालांकि उद्योगपति भोला शर्मा पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किन लोगों ने पथवार की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता