ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

जहानाबाद पुलिस ने एक सेटर को पकड़ा, दरभंगा से पे-फोन पर कई अभ्यर्थियों से पैसा मंगवाने का मामला

JEHANABAD: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा के दौरान एक सेटर को जहानाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला दरभंगा पुलिस से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि कई अभ्यर्थियों से

जहानाबाद पुलिस ने एक सेटर को पकड़ा, दरभंगा से पे-फोन पर कई अभ्यर्थियों से पैसा मंगवाने का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा के दौरान एक सेटर को जहानाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला दरभंगा पुलिस से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि कई अभ्यर्थियों से इसने पे-फोन पर पैसा मंगवाया है। दरभंगा पुलिस की सूचना पर जहानाबाद पुलिस ने सेटर को दबोचा है जिससे पूछताछ के बाद उसे लेकर पुलिस दरभंगा के लिए रवाना हो गयी है। 


पूरे बिहार में आज से बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा की शुरुआत हुई है। इस दौरान जहानाबाद जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 5 दिन तक चलने वाले इस परीक्षा में सभी परीक्षा केन्द्रों पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं। इसी दौरान दरभंगा के वरीय पुलिस पदाधिकारी ने  जहानाबाद एसपी को सूचना दी कि एक व्यक्ति जो की जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के कोठिया गांव का रहने वाला है उसके खाते में दरभंगा के कुछ अभ्यर्थियों के द्वारा पैसे भेजे गए हैं जो संदिग्ध मामला है। 


इसी सूचना के आधार पर जहानाबाद पुलिस ने कोठिया गांव निवासी सुदर्शन कुमार को हिरासत में लिया।  जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पूछताछ की। जिसमें उसके मोबाइल के फोन पे पर काफी पैसे आने की बात सही पाई गई। हालांकि इस मामले में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह बिहार पुलिस परीक्षा का सेंटर ही था लेकिन शुरुआती पूछताछ के बाद सुदर्शन कुमार को पुलिस हिरासत में दरभंगा नगर थाना ले जाया गया। इस मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि दरभंगा जिले से सूचना आई थी जिसे वहीं भेज दिया जा रहा है इसके खाते पर पैसा किस चीज का आया है और कौन-कौन भेजा है यह दरभंगा पुलिस जांच पड़ताल करेगी उसके बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

टैग्स