ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, जिला प्रशासन ने श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल को किया सील

JEHANABAD: जहानाबाद में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई की गयी है। सीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और आशीर्वाद नर्सिंग होम को सील किया गया। बता दें कुछ दिन पहले

जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, जिला प्रशासन ने श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल को किया सील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम पर कार्रवाई की गयी है। सीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और आशीर्वाद नर्सिंग होम को सील किया गया। बता दें कुछ दिन पहले जहानाबाद के दो नर्सिंग होम में नवजात की मौत हो गयी थी थी। परिजनों ने वहां के डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया था और जमकर हंगामा भी मचाया था। 


इस तरह की शिकायत मिलने के बाद जहानाबाद डीएम के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। सीओ के नेतृत्व में होरिलगंज इलाके में चल रहे श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल में छापेमारी की गयी। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। जब नर्सिंग होम के मालिक से डॉक्यूमेंट की मांग की गयी तब उन्होंने किसी तरह का कागजात नहीं दिखाया। 


फिर कुछ देर बाद श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी अचानक गायब हो गये। जिसके बाद नर्सिंग होम को सील किया गया। सीओ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी। अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई से इलाके के क्लिनीक और नर्सिंग होम संचालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।   


जहानाबाद सदर प्रखंड के सीओ संजय कुमार अम्वष्ट ने बताया कि छापेमारी टीम में मौजूद डॉक्टर ने जब श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल से कागजात की मांग की तो संचालक ने किसी तरह का कोई कागज नहीं दिखाया। जिसके बाद श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल होम को सील किया गया है। फिलहाल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम अन्य फर्जी नर्सिंग होम और क्लिनिक की छापेमारी में जुटी है।  जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, जिला प्रशासन ने श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल को किया सीलजहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, जिला प्रशासन ने श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल को किया सीलजहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, जिला प्रशासन ने श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल को किया सील

जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, जिला प्रशासन ने श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल को किया सील

जहानाबाद में अवैध नर्सिंग होम पर छापा, जिला प्रशासन ने श्री आशीर्वाद इमरजेन्सी हॉस्पिटल को किया सील


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता