ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

जहानाबाद का कुख्यात अपराधी 2 लाख का ईनामी पप्पू शर्मा गिरफ्तार, खुद को मृत घोषित कर आपराधिक घटनाओं को देता था अंजाम

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी अमिताभ रंजन उर्फ पप्पू शर्मा को धड़ दबोचा है। पप्पू शर्मा कई कांडो

जहानाबाद का कुख्यात अपराधी 2 लाख का ईनामी पप्पू शर्मा गिरफ्तार, खुद को मृत घोषित कर आपराधिक घटनाओं को देता था अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो लाख के इनामी कुख्यात अपराधी अमिताभ रंजन उर्फ पप्पू शर्मा को धड़ दबोचा है। पप्पू शर्मा कई कांडों का अभियुक्त है। खुद को मृत घोषित कर वह आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहा था। 


पिछले कई वर्षों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर जहानाबाद जिले के परसबीघा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंधवा गांव में पुलिस ने छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ अमिताभ रंजन उर्फ पप्पू शर्मा को गिरफ्तार किया गया।


जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जैसे ही सूचना मिली उसी समय जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल एवं एसटीएफ की एक टीम बनायी गयी। टीम बनाकर पप्पू शर्मा के गांव सेंधवा स्थित घर पर छापेमारी की गई। 


छापेमारी के दौरान पप्पू शर्मा एवं उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ दिखाते हुए पप्पू शर्मा एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में जहानाबाद एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमिताभ रंजन और पप्पू शर्मा ने खुद को गिरफ्तारी से बचने के लिए मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनवाकर अपनी पत्नी एवं अन्य सदस्यों के माध्यम से इसका दुरुपयोग सरकारी एवं न्यायिक प्रक्रिया में कर रहा था। 


पप्पू शर्मा का आतंक बिहार-झारखंड के कई जिलों में था। दर्जनों कांड का यह पप्पू शर्मा अभियुक्त है। गिरफ्तार पप्पू शर्मा के घर से एक देसी पिस्टल, 56 जिंदा कारतूस, एक रेगुलर राइफल, जाली मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य कई कागजात पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता