ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

जहानाबाद में CO साहेब की गुंडई, सदर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर को पीटा

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां सरेआम CO की गुंडई देखने को मिली है. मामूली सी बात पर जहानाबाद सदर अस्पताल में सरकारी डॉक्टर को पीटने का मामला सा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहानाबाद से जहां सरेआम CO की गुंडई देखने को मिली है. मामूली सी बात पर जहानाबाद सदर अस्पताल में सरकारी डॉक्टर को पीटने का मामला सामने आया है. डॉक्टर की पिटाई से नाराज अन्य डॉक्टरों ने फिलहाल काम को पूरी तरह ठप कर दिया है. घटना की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.


घटना जहानाबाद सदर हॉस्पिटल की है. जहां जहानाबाद अंचल अधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट की गुंडई सामने आई है. एक डॉक्टर की ओर से सीओ के ऊपर बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक अंचल अधिकारी संजय कुमार अम्बष्ट किसी काम के सिलसिले में अस्पताल पहुंचे थे. उन्हें ओपीडी के रूम नंबर 7 में जाना था. एक डॉक्टर से उन्होंने पता पूछा और इस दौरान दोनों के बीच बात बढ़ गई.


सीओ और डॉक्टर  मामूली सी बात पर साहेब ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद अन्य डॉक्टरों ने नाराजगी व्यक्त की. डाक्टरों ने ओपीडी सेवा को ठप कर दिया. बताया जा रहा है कि डॉक्टर आरोपी सीओ पर फौरन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बहरहाल सेवा ठप होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता