ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

जहानाबाद में बाइक चेकिंग के दौरान थानेदार ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

JEHANABAD: जहानाबाद में बाइक चेकिंग के दौरान थानेदार ने एक युवक को गोली मार दी है। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। परिजनों ने ओकरी ओपी के थानेदार पर गोली मारने का आरोप लगा

जहानाबाद में बाइक चेकिंग के दौरान थानेदार ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में बाइक चेकिंग के दौरान थानेदार ने एक युवक को गोली मार दी है। युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। परिजनों ने ओकरी ओपी के थानेदार पर गोली मारने का आरोप लगाया है। युवक के पिता ने बताया कि ओकरी ओपी के थानेदार चंद्रहास कुमार अनंतपुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उनका लड़का सुधीर वहां से बाइक लेकर गुजर रहा था।


 सिर पर हेलमेट और ड्राइविंग लाइसंस नहीं रहने के कारण वह पुलिस को देखते ही भागने लगा। सुधीर को भागते देख थानेदार ने उसका पीछा किया और जब वह नहीं रुका तो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सुधीर को आनन-फानन में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती किया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


हालांकि डॉक्टरों ने शरीर से गोली को निकाल दिया है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। इस मामले में जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने बताया कि जैसे ही हमें इस बात की जानकारी मिली हमने तुरंत घोसी सर्किल इंस्पेक्टर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडेय को घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करने का आदेश दिया। रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


घायल सुधीर के पिता रबीन्द्र यादव ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह करीब दस बजे की है। सुधीर को उन्होंने किसी जरूरी काम के लिए जहानाबाद के बंधुगंज बाजार में भेजा। बाइक से जाने के दौरान उसकी नजर ओकरी ओपी के अनंतपुर गांव के पास चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान पर गयी। उसे लगा कि अब उसे पुलिस पकड़कर फाइन कर देगी। पुलिस की कार्रवाई के डर से वह भागने लगा। इसी दौरान पुलिस ने गोली चला दिया। गोली सुधीर को जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता