ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जहानाबाद : जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, फायरिंग के बाद इलाके में तनाव, पुलिस कर रही कैंप

JAHANABAD : बड़ी खबर जहानाबाद से है, जहां जमीनी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मुहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

जहानाबाद : जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, फायरिंग के बाद इलाके में तनाव, पुलिस कर रही कैंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAHANABAD : बड़ी खबर जहानाबाद से है, जहां जमीनी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मुहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए जहानाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक पूरा मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है। नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित काली मंदिर के पास उक्त जमीन पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा किसी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। जमीन का यह विवाद लंबे समय से चला आ रहा है।


जमीन पर किसी भी तरह का कार्य करने पर रोक के बावजूद एक पक्ष द्वारा जमीन पर काम कराया जा रहा था। जैसे ही इस बात की सूचना दूसरे पक्ष के लोगों को हुई, वे मौके पर पहुंचे और काम रोकने की बात कही। जिससे नाराज आरोपियों ने अचानक गोली चला दी। जो घायल युवक के पैर में जा लगी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्ष के लोगों में तनाव का माहौल है। ऐसे में पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।