ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

जहानाबाद: वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला, चालान काटे जाने से गुस्साएं लोगों ने पुलिस को पीटा

JAHANABAD: वाहन जांच के दौरान पुलिस और पब्लिक में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद जान बचाकर पुलिस को भागना पड़ा। मामला मखदुमपुर सा

जहानाबाद: वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम पर हमला, चालान काटे जाने से गुस्साएं लोगों ने पुलिस को पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHANABAD: वाहन जांच के दौरान पुलिस और पब्लिक में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद जान बचाकर पुलिस को भागना पड़ा। मामला मखदुमपुर सागरपुर मोड़ के पास की है जहां मखदुमपुर थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। बिना मास्क और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान काट रही थी।


वाहन जांच के दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक को पुलिस ने रोका। बाइक पर महिला भी बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी का पेपर दिखाने की बात कही तब बाइक सवार ने सभी कागजात दिखाया। इसके बावजूद उसका चालान काट दिया गया। फाइन देने के लिए बाइक सवार तैयार नहीं था। तभी आस-पास के लोग पुलिस की इस अवैध वसूली पर भड़क गये और पुलिस टीम पर हमला बोला। 


आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला किया। जीप पर बैठे ड्राइवर को भी पीटा। जिसके बाद जीप को लेकर पुलिस वहां से निकली। इस दौरान लोगों ने काफी दूर तक पुलिस की जीप का पीछा किया।  तभी इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना डाला और उसे वायरल कर दिया। 


पुलिस के साथ मारपीट करने के बाद बाइक सवार जहानाबाद की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर मखदुमपुर थाने से अतिरिक्त पुलिस पहुंची और भाग रहे तीन लोगों को पकड़ा। इन लोगों ने थानाध्यक्ष रंजय कुमार और सीओ राजीव रंजन पर पत्थर फेंक कर हमला किया। जिससे सीओ और थानाध्यक्ष घायल हो गए। इस घटना में चालक महेश प्रसाद को सबसे अधिक चोटें आई हैं। घटना में सिपाही मनोज कुमार सिंह और मुकेश कुमार भी घायल हो गए।