ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

हथियार के साथ 12 लाख रुपये जब्त, भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद

JAHANABAD : बिहार विधानसभा चुनाव में जहानाबाद की पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है. इसी कड़ी में घोषी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार, कारतूस क

हथियार के साथ 12 लाख रुपये जब्त, भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद
First Bihar
2 मिनट

JAHANABAD :  बिहार विधानसभा चुनाव में जहानाबाद की पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है. इसी कड़ी में घोषी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने हथियार, कारतूस के साथ साथ लगभग 12 लाख रुपए बरामद किये हैं. इस मामले में दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है.


जहानाबाद एसपी मीनू कुमारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घोषी थाना की पुलिस ने डमउआ गॉव में नीरज शर्मा में घर मे छापेमारी के दौरान कई हथियार एबम 11 लाख 95 हजार रुपए बरामद किया गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि डमउआ में नीरज शर्मा के यहाँ काफी संख्या में हथियार है. जिसके बल पर उस गॉव से निकलने वाला बालू से ट्रैक्टरों से हथियार के बल पर पैसे की उगाई की जाती है.


इस सूचना में बाद जहानाबाद एसपी के द्वारा एक टीम का गठन किया गया. जिसका नेतृत्व जिले के एसडीपीओ अशोक कुमार पाण्डेय के द्वार किया जा रहा था. घर मे छापेमारी की गई तो दो देशी रायफल, दो कट्टा, 15 राउंड गोली के साथ 11 लाख 95 हजार रुपए बरामद किया गया. हालाँकि छापेमारी की सूचना पाकर नीरज शर्मा घर से फरार हो गया. उसी के घर से दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता