ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर बिहार में काम कर रहे घूसखोर, जहानाबाद में निगरानी की टीम ने 20 हजार घूस लेते अमीन को दबोचा

JAHENABAD: बिहार में शराब पीने वाले और घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराबी और घूसखोर पकड़े जा रहे हैं। इस बार भी एक घूसखोर अमीन पकड़ा गया है। 20 हजार

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर बिहार में काम कर रहे घूसखोर, जहानाबाद में निगरानी की टीम ने 20 हजार घूस लेते अमीन को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHENABAD: बिहार में शराब पीने वाले और घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन शराबी और घूसखोर पकड़े जा रहे हैं। इस बार भी एक घूसखोर अमीन पकड़ा गया है। 20 हजार रूपया घूस लेते हुए निगरानी ने उसे दबोचा है। 


निगरानी की टीम ने जहानाबाद मोदनगंज प्रखंड के शाइस्ताबाद पंचायत के किशरामपुर मौजा के विशेष सर्वेक्षण अमीन मोहम्मद सद्दाम आलम को घूस लेते पकड़ा है। 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ लेते विजिलेंस ने दबोचा है। बता दें कि मोहम्मद सद्दाम आलम शाइस्ताबाद पंचायत के किसरामपुर मौजा की जमीन सर्वे के नाम पर मुस्तफापुर गांव निवासी नरेश यादव से लगातार पैसे की मांग कर रहा था।


 जिससे परेशान होकर नरेश यादव ने निगरानी को सूचना दी थी। मिली सूचना के आधार पर विशेष सर्वेक्षण अमीन मोहम्मद सद्दाम आलम को निगरानी ने घोसी थाना क्षेत्र स्थित बंधुगंज बाजार में 20 हजार रूपये घूस लेते पकड़ लिया। उसके बाद निगरानी की टीम मोहम्मद सद्दाम को अपने साथ पटना लेकर रवाना हुई है। घूसखोर अमीन को पटना में निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा।


 इस मामले में शिकायतकर्ता किसान नरेश यादव ने बताया कि मुस्तफापुर और किस रामपुर मौजा में उनका जमीन है। जमीन सर्वे के नाम पर अमीन लगातार उनसे घूस की रकम मांग रहा था। मोहम्मद सद्दाम आलम के रवैय्ये से परेशान होकर उसने इस बात की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। लिखित शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने त्वरित कार्रवाई कर घूसखोर अमीन को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आगे की कार्रवाई में विजिलेंस की टीम जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता