ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

घर में घुसकर शराबी ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, मौके से फरार

JEHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पीने वाले किसी तरह शराब पी ले रहे है और बेचने वाले धड़ल्ले से इसे बेच रहे हैं। शराब पीने के बाद ल

घर में घुसकर शराबी ने बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, मौके से फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पीने वाले किसी तरह शराब पी ले रहे है और बेचने वाले धड़ल्ले से इसे बेच रहे हैं। शराब पीने के बाद लोग आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद का है जहां एक शराबी ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। 


घटना परसबीघा थाना क्षेत्र के लक्षु बीघा गांव का है जहां शराब के नशे में धुत शख्स एक बुजुर्ग के घर में घुस गया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बुजुर्ग को शराबी ने इस कदर पीटा की उनकी मौत हो गयी। जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बालकिशन यादव के रूप में हुई है। मारपीट में मृतक बाल किशन का बेटा कमलेश यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका सदर अस्पताल में ईलाज चल रहा है। 


इस घटना के बाद परिजनों ने बताया कि गांव के ही श्रवण कुमार नामक युवक शराब के नशे में आकर पिताजी के साथ मारपीट करने लगा। बीच बचाव करने आए उसके दादा बालकिशन के सिर पर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में बालकिशन यादव को गंभीर चोट आई। जिसके बाद घायल पिता और पुत्र को लेकर परिजन जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग बालकिशन यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वही शराबी मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।