ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

ईदगाह कमेटी के सदस्य की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

JAHENABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने जहानाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहानाबाद में ईदगाह कमेटी के सदस्य की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर द

ईदगाह कमेटी के सदस्य की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAHENABAD: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने जहानाबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहानाबाद में ईदगाह कमेटी के सदस्य की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बाइक सवार अपराधियों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


जहानाबाद जिले में इन दिनों अपराधी घटनाएं काफी बढ़ गई है। अभी दो दिन पूर्व ही जिले के चर्चित ठेकेदार चंदन कुमार की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस घटना की गुत्थी अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि जहानाबाद में फिर एक हत्या कर दी गयी। ईदगाह कमेटी के सदस्य सह समाजिक कार्यकर्ता फिरोज आलम की अपराधियों ने पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग पर स्टेट बैंक के पास गोली मारकर हत्या कर दी। 


बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। फिरोज आलम को गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि जहानाबाद एनएच-83 के स्टेट बैंक के पास फिरोज आलम आ रहे थे इसी बीच पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। 


घटना के बाद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से सदर अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गयी है। पुलिस लोगों को शांत कराने में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता