ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: युवक की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या, बकरी चराने को लेकर हुआ था विवाद

JEHANABAD: जहानाबाद में बकरी चराने के विवाद को लेकर एक शख्स की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक शख्स का पिछले दिनों गांव के ही एक युवक से बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। इसी वि

बिहार: युवक की कुदाल से काटकर बेरहमी से हत्या, बकरी चराने को लेकर हुआ था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में बकरी चराने के विवाद को लेकर एक शख्स की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक शख्स का पिछले दिनों गांव के ही एक युवक से बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर सोमवार को कहासुनी हो गई और देखते ही देखते आरोपी ने कुदाल से वार कर शख्स को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना  भेलावर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी लोदीपुर गांव की है।


मृतक की पहचान दक्षिणी लोदीपुर गांव निवासी पिंटू चौधरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक ने बकरी ने मृतक पिंटू चौधरी की फसल को चरा दिया था। फसल को नुकासान होता देख पिंटू चौधरी ने आरोपी शख्स इसके लिए रोका। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई थी। सोमवार को इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया।इसी बीच आरोपी ने पिंटू चौधरी पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में खून से लथपथ पिंटू चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिंटू चौधरी की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है।