ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शराब पीने और बेचने के आरोप में 53 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान

JEHANABAD: बिहार में पूर्ण शरराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का कारोबारी और इसका सेवन करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप

बिहार: शराब पीने और बेचने के आरोप में 53 लोग गिरफ्तार, पुलिस चला रही विशेष अभियान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में पूर्ण शरराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब का कारोबारी और इसका सेवन करने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में हर दिन सैकड़ों लोग पकड़े भी जा रहे हैं लेकिन यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर दीपावली के त्योहार को लेकर इन दिनों पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम काफी सख्त हो गई है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर तीन महिला समेत 53 लोगों को गिरफ्तार किया है।


उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की रात जहानाबाद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलग-अलग गांवों में विशेष अभियान चलाकर शराब बेचने वाली तीन महिला समेत कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कुछ शराब के कारोबार में लिप्त हैं तो वहीं कुछ लोग शराब का सेवन करने के आरोप में पकड़े गए हैं। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों और शराब पीने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।


जहानाबाद के उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने बताया कि उत्पाद विभाग के आप्त सचिव के निर्देश पर पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें जिले के विभिन्न गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान शराब का कारोबार करने वाली तीन महिला समेत कुल 53 शराब कारोबारियों एवं शराबियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि लगातार यह अभियान जिले में चलता रहेगा ताकि शराब कारोबारियों शराबियों के बीच पुलिस का भय बना रहे।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता