ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार: शिक्षक ने किया छात्राओं के साथ अश्लील हरकत, स्कूल पहुंच कर परिजनों ने किया जमकर हंगामा...

JEHANABAD: इस वक़्त की खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शिक्षक और छात्र के रिश्ते को तार-तार किया गया है। काको थानां के मई स्थित राजक्रिय कृत मध्य विद्यालय में शिक्षक पर अश्लील ब

बिहार: शिक्षक ने किया छात्राओं के साथ अश्लील हरकत, स्कूल पहुंच कर परिजनों ने किया जमकर हंगामा...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: इस वक़्त की खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां शिक्षक और छात्र के रिश्ते को तार-तार किया गया है। काको थानां के मई स्थित राजक्रिय कृत मध्य विद्यालय में शिक्षक पर अश्लील बातें और हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। छात्राओं के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया है।


दरअसल, बीते दिन यानि मंगलवार को जहानाबाद के मई स्थित राजक्रिय कृत मध्य विद्यालय में जाम कर शोर-शराबा हुआ। विद्यालय परिसर में ही शिक्षक और बच्चों के परिजन आपस में भीड़ गए। परिजन आरोपी शिक्षक को मारने पर उतारू हो गए थे। विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक के ऊपर में अश्लील बातें और ऑफिस में बुलाकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। जिससे गुस्साए परिजन ने विद्यालय में आकर खूब हंगामा किया। आरोपित शिक्षक और परिजनों के बीच हाथापाई भी हुई। 


इस घटना के संबंध में छात्राओं ने कहा कि प्रवीण सर अकेले में ऑफिस बुलाकर गंदी-गंदी बात करते है। और मेरा हांथ पकड़ लिए थे, मेरे मना करने पर भी नहीं छोड़ रहे थें। और उल्टा हम पर ही इल्जाम लगा रहे है कि हमारा स्कूल में किसी से अफेयर चल रहा है। यहां तक कपड़े उतारने को भी बोलते हैं। साथ ही दूसरी छात्रा का कमर पकड़ कर अपनी तरफ खींच लेते हैं। लगातार हो रहे इस वाक्य से परेशान होकर इसकी जानकारी हमने अपने परिजनों को दे दी । परिजन गुस्से में आग बबूला होकर स्कूल पहुंच गए। बच्चों के परिजनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक स्कूल से सस्पेंड किया जाए। वहीं,आरोपित शिक्षक ने इस घटनाक्रम को बेबुनियाद बताया है।


टैग्स