ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : ससुर-दामाद के बीच जमकर चले लात-घूंसे, रणक्षेत्र में बदल गया सदर अस्पताल

JEHANABAD : जहानाबाद में एक ससुर और दामाद के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना के बाद पूरा सदर अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। ससुर के साथ साथ ससुराल के अन्य लोगों ने शख्

बिहार : ससुर-दामाद के बीच जमकर चले लात-घूंसे, रणक्षेत्र में बदल गया सदर अस्पताल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद में एक ससुर और दामाद के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना के बाद पूरा सदर अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। ससुर के साथ साथ ससुराल के अन्य लोगों ने शख्स पर जमकर लात-घूसों की बरसात कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर में मौजूद रही।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के नाका नंबर एक का रहने वाला शख्स अपनी पत्नी से मिलने के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचा था। शख्स का ससुर अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचा था। इसी दौरान दामाद को देख ससुर ने अपना आपा खो दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुर का आरोप था कि उसका दामाद उसकी बेटी के साथ ठीक से नहीं रखता है और उसके साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम देता है।


मारपीट की इस घटना के बाद सदर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग बीच बचाव कर रहे थे तो कुछ मारपीट का वीडियो बनाते नजर आए। इधर मारपीट की इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता