ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध पड़ा भारी, एनिवर्सरी से ठीक पहले करा दी पति की हत्या

JEHANABAD: रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना जहानाबाद से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले पति को ऐसा गिफ्ट दे डाला, जिसे जानकर हर कोई दंग

बिहार: पत्नी के प्रेम प्रसंग का विरोध पड़ा भारी, एनिवर्सरी से ठीक पहले करा दी पति की हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JEHANABAD: रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना जहानाबाद से सामने आई है। यहां एक पत्नी ने शादी की पहली मैरिज एनिवर्सरी से ठीक पहले पति को ऐसा गिफ्ट दे डाला, जिसे जानकर हर कोई दंग है। ब्वॉयफ्रेंड के प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। नालंदा के एकंगरसराय-हिलसा रोड में वारदात को अंजाम दिया गया। इधर, मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक की पहचान जबानाबाद निवासी जानकी महतो के 26 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। विकास की शादी पिछले साल 21 मई को नालंदा के हिलसा थाना क्षेत्र निवासी अनुष्का कुमारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में विकास को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। मृतक विकास पत्नी से उसके प्रेमी से दूर रहने की हिदायत देता था लेकिन पत्नी को प्रेमी से दूर रहना मंजूर नहीं था।


पति के लाख समझाने के बाद अनुष्का मानने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। इसी बीच एक दिन अनुष्का अपने मायके चली गई। रविवार को अचानक उसने पति विकास को फोन कर ससुराल आने की बात कह नालंदा बुलाया। जिसके बाद विकास अपनी स्कूटी पर सवार होकर नालंदा जाने के लिए घर से निकल गया। इसी दौरान एकंगरसराय-हिलसा रोड पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद विकास के परिजन नालंदा पहुंचे और शव को जहानाबाद लेकर आ गए। इसी बीच अनुष्का जब जहानाबाद पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अनुष्का से कड़ी पूछताछ में जुटी है।