ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला

JEHANABAD: मामला जहानाबाद के शकुराबाद का है, जहां पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होने से बच गई। विवाद केवल एक नाली को लेकर था। इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थ

बिहार: पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: मामला जहानाबाद के शकुराबाद का है, जहां पुलिस की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होने से बच गई। विवाद केवल एक नाली को लेकर था। इसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पूर्व मुखिया के देवर शाह उमर अंसारी एक पक्ष से थे जबकि वर्तमान मुखिया पति और पूर्व प्रमुख प्रेम चंद्र यादव दूसरे पक्ष से थे। पंचायत के दौरान ही दोनों के बीच विवाद होने लगा। ये विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई, लेकिन पुलिस को भी लोगों के हमले का शिकार होना पड़ा। 



दरअसल, दोनों पक्ष के मारपीट की घटना को धार्मिक रंग देने की भी कोशिश की गई। हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष के 7-7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस की ओर से इन्हे नोटिस भी मिल चूका है। 



मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस जब आरोपी प्रेम चंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव बढ़ौना पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया। दरअसल, पुलिस ने प्रेम चंद्र की पत्नी वर्तमान मुखिया रश्मि देवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उसे थाने ले जाने के दौरान ही ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया और मुखिया को छुड़ा कर ले आये। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। 

टैग्स