ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

बिहार: NH निर्माण में लगे ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ बमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ट्रक चालक एनएच के किनारे मिट्टी भराई के काम में लगा था। इसी दौरान

बिहार: NH निर्माण में लगे ट्रक ड्राइवर को मारी गोली, आपसी विवाद में गोलीबारी की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ बमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ट्रक चालक एनएच के किनारे मिट्टी भराई के काम में लगा था। इसी दौरान बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। घायल ट्रक ड्राइवर को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना ओकरी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुरा गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान शकूराबाद थाना क्षेत्र की इस्लाम चक गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि NH83 के किनारे मिट्टी भराई का काम चल रहा है। विजय यादव मिट्टी भराई के काम में लगा हुआ है। इसी दौरान आपसी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई और गोली ट्रक ड्राइवर की पैर में जा लगी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


आनन-फानन में ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफऱ कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, मिट्टी भराई का काम करा रहे मुंशी पर गोली मारने का आरोप लगा है।