ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, बाइक लेकर भागे अपराधी

JEHANABAD : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है. यहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. बाइक सवार हथियारबं

बिहार : लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, बाइक लेकर भागे अपराधी
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. ताजा मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है. यहां बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी है. बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जनहाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्रकी है. यहां कडदूया पूल के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक को बदमाशों ने गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए आनन फानन में एक नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. फिलहाल इसका इलाज जहानाबाद हॉस्पिटल में चल रहा है. 


गोली लगने से घायल युवक की पहचान नीतीश के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि नीतीश मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भखरा गांव से जहानाबाद आ रहा था. उसी बीच मेरे मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बाइक को रोकने का इशारा किया. जब नीतीश नहीं रुका तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी. उसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता