ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के बाल सुधार गृह से एकसाथ 9 बाल बंदी फरार, मुंह ताकते रह गए वार्डन और सुरक्षाकर्मी

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बाल सुधार गृह से एक साथ 9 बाल बंदियों का फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। देर रात सभी 9 बाल बंदी खिड़की तोड़कर सुधार गृह की दीवार फ

बिहार के बाल सुधार गृह से एकसाथ 9 बाल बंदी फरार, मुंह ताकते रह गए वार्डन और सुरक्षाकर्मी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बाल सुधार गृह से एक साथ 9 बाल बंदियों का फरार होने के बाद हड़कंप मच गया है। देर रात सभी 9 बाल बंदी खिड़की तोड़कर सुधार गृह की दीवार फांद गए। इस घटना के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है और फरार हुए बाल बंदियों की तलाश शुरू कर दी गई है।


जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास स्थित बाल सुधार पर्यवेक्षक गृह से मंगलवार की देर रात एकसाथ 9 बाल बंदी खिड़की तोड़कर बाहर आए और दीवाल फांदकर फरार हो गए। सभी बाल कैदी अलग-अलग कांडों में गिरफ्तार किए गए थे। फरार हुए बाल बंदियों में 6 वैशाली के रहने वाले हैं जबकि 2 अरवल और एक जहानाबाद का रहने वाले हैं। इस बात की सूचना की जानकारी बुधवार की सुबह बाल सुधार गृह के प्रभारी एवं कर्मचारियों को लगी, तो हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी मिलने ही अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने बाल पर्यवेक्षण गृह पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। पुलिस फरार बाल बंदियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब जहानाबाद में बाल सुधार गृह से बाल बंदी फरार हुए हों, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं बावजूद इसके कोई विशेष एहतियात नहीं बरता जाता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता