ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: बदमाशों ने जीजा-साले को मारी गोली, जमीनी विवाद में वारदात को दिया अंजाम

JEHANABAD: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। किसी को भी गोली मार देना अपराधियों के लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला जहानाबाद से स

बिहार:  बदमाशों ने जीजा-साले को मारी गोली, जमीनी विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। किसी को भी गोली मार देना अपराधियों के लिए आम बात हो गई है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर जीजा-साले को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मखदुमपुर थाना के परसौना गांव की है।


घायलों की पहचान परसोना गांव निवासी सत्येंद्र यादव और उनके जीजा कुर्था थाना के निगमा गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सत्येंद्र यादव गांव के ही एक शख्स के पिछले कई से जमीनी विवाद चल रहा था, इसी विवाद को सुलझाने के लिए सत्येंद्र यादव ने अपने जीजा विजय यादव को गांव बुलाया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों को गोली मारकर घायल कर दिया।


गोली चलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को पीएमसीएच रेफर कर दिया है। डॉक्टरों की माने तो दोनों जीजा साला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता