ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, दिनदहाड़े गोलीबारी से ग्रामीणों में दहशत

JEHANABAD: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामला जहानाबाद से स

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, दिनदहाड़े गोलीबारी से ग्रामीणों में दहशत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो वहीं आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी बदस्तूर जारी है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी की इस घटना में दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


बताया जा रहा है कि घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर गांव में दो पक्षों के लोग जमीनी विवाद को लेकर आपस में भीड़ गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी की घटना में दोनों पक्ष के लोगों की तरफ से कुल 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची घोसी थाने की पुलिस ने हालात को काबू में किया।


इस मामले में पुलिस ने पप्पू कुमार नामक शख्स को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पुलिस की मानें तो जिन लोगों ने भी फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरफ्तार शख्स को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस की एक टीम गांव में कैंप कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता