ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार: हर्ष फायरिंग में फिर गई एक की जान, तिलक समारोह में गोली लगने से एक युवक की मौत

JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी लोगों का रो र

बिहार: हर्ष फायरिंग में फिर गई एक की जान, तिलक समारोह में गोली लगने से एक युवक की मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAHANABAD: बिहार के जहानाबाद जिले में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि घोसी थाना के थल्लू बीघा गांव में बिट्टू यादव के बेटे मोनू कुमार का तिलक आया हुआ था. 


तिलक समारोह में नाच का प्रोग्राम चल रहा था. नाच के प्रोग्राम के दौरान ही भीड़ से किसी के द्वारा हर्ष फायरिंग किया गया. जो कि गांव के ही निवासी अंकुश कुमार के पेट में जा लगी. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. जब इसकी सूचना परिजनों एवं ग्रामीणों को हुई तो आनन-फानन में अंकुश को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर डॉक्टरों ने देखने के बाद युवक अंकुश को मृत घोषित कर दिया. 


फिलहाल घटना की सूचना घोसी थाना के पुलिस को दी गई है. जिसके बाद घोसी थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई. तिलक समारोह के भीड़ में गोली किसने चलाई किसके द्वारा तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग की गई. यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा. मौत की सूचना पर गांव में मातम सा महौल है. खुशियां मातम में बदल गई. वही इस घटना के बाद स्थानिए घोषी थाना की पुलिस शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने में लगी हुई है। एबं बीते रात के तिलक समारोह में हुए हर्ष फायरिंग की जाँच में भी जुट गई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता