ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : केस के सिलसिले में 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था ASI, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

JEHANABAD : जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक एएसआई को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई एक केस की पैरवी के लिए 10 हजार

बिहार : केस के सिलसिले में 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था ASI, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : जहानाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक एएसआई को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई एक केस की पैरवी के लिए 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, इसी दौरान निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। निगरानी की इस कार्रवाई से घोसी थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक घोसी थाने में पदस्थापित एएसआई उपेन्द्र कुमार मेहता ने थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी रामसुंदर सिंह से एक केस के सिलसिले में 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। पीड़ित ने निगरानी विभाग में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। निगरानी की टीम ने जांच में इस मामले को सही पाया और जाल बिछाकर उसे 10 हजार रुपए लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


फिलहाल निगरानी विभाग की टीम आरोप एएसआई से जहानाबाद परिसदन में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद टीम उसे अपने साथ लेकर पटना रवाना हो जाएगी। जहां उसे निगरानी कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। हालांकि पूरे मामले पर निगरानी विभाग के अधिकारी अभी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं।


बिहार : केस के सिलसिले में 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था ASI, निगरानी की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता