ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बैंक से पैसे निकाल घर लौट रही थी महिला, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए

JEHANABAD : बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक महिला से पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के

बिहार : बैंक से पैसे निकाल घर लौट रही थी महिला, बीच रास्ते में बदमाशों ने लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD : बड़ी खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक महिला से पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास की है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पाई बीघा गांव की निवासी तेतरी देवी शुक्रवार को अपने देवर सच्चिदानंद यादव के साथ जहानाबाद स्टेट बैंक की शाखा में पैसे निकालने के लिए पहुंची थी। बैंक से पांच लाख रुपए निकालने के बाद वह अपने देवर के साथ ऑटो पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान कारगिल चौक के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला छीन लिया और मौके से फरार हो गए।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार पांडे नगर थाना की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है जिससे कड़ी पूछताछ जारी है। पुलिस ने जल्द ही लूटकांड खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता