ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: बच्चों की लड़ाई को लेकर खूनी खेल, पड़ोसी ने पीट-पीटकर शख्स को मौत के घाट उतारा

JEHANABAD: जहानाबाद में बच्चों के बीच हुई लड़ाई के बाद जमकर मारपीट हुई। एक बच्चे के पिता ने दूसरे बच्चे के पिता को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच

बिहार: बच्चों की लड़ाई को लेकर खूनी खेल, पड़ोसी ने पीट-पीटकर शख्स को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में बच्चों के बीच हुई लड़ाई के बाद जमकर मारपीट हुई। एक बच्चे के पिता ने दूसरे बच्चे के पिता को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। 


दरअसल, अंबेडकर नगर निवासी मंटू दास के बेटे और उसके पड़ोसी के बच्चे के बीच एक दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मृतक मंटू दास बच्चों को लड़ाई छुड़ाने के लिए गया और पड़ोसी के बच्चे को चाटा मार दिया। इस बात से नाराज पड़ोसी मंटू दास को घर पहुंचा और ईट पत्थर से मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। आसपास के लोगों के सहयोग से किसी तरह लड़ाई को छुड़ाया गया। 


घायल मंटू दास को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की सुबह मंटू दास की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। इस घटना के बाद गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने कुछ देर तक पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस किसी तरह से मामले को शांत कराया।



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता