ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बालू माफिया की गुंडागर्दी : 6 से 7 लोग घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग; 2 लोगों को लगी गोली

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी समेत तमाम तरह की आपराधिक घटनाओं से जुड़ी क

बालू माफिया की गुंडागर्दी :  6 से 7 लोग घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग; 2 लोगों को लगी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी समेत तमाम तरह की आपराधिक घटनाओं से जुड़ी कोई भी खबर निकल कर सामने नहीं आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आया है। यहां दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के ओकरी ओपी थाना क्षेत्र के अरहिट दौलतपुर में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें राजेंद्र प्रसाद नामक एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है। परिजनों के द्वारा राजेंद्र प्रसाद को जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि, बालू के पैसों को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। उनके घर पर देर रात 6 से 7 लोग घर पर चढ़ गए और फायरिंग करने लगे। राजेंद्र के भाई गजेंद्र को भी गोली का छर्रा लगा है। जबकि राजेंद्र प्रसाद  को पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उनको इलाज के लिए पटना पीएमसीएच लाया गया है। 


इधर, इस मामले को लेकर जहानाबाद के डॉक्टरों ने बताया कि, मरीज खतरे से बाहर है।  लेकिन बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस गोलीबारी की घटना के बाद गांव में पहुंचकर स्थानीय ओकरी ओपी थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। साथ ही गोलीबारी करने वाले  अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता