ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बच्चों की किताब कबाड़ में बेचने वाले शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, BEO बोले..दोषी पाये गये तो होगी कार्रवाई

JEHANABAD: बिहार के सरकारी स्कूलों में पड़े कबाड़ को बेचने का आदेश शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दिया था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने कई स्कूलों के औचक निरीक्षण

बच्चों की किताब कबाड़ में बेचने वाले शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, BEO बोले..दोषी पाये गये तो होगी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार के सरकारी स्कूलों में पड़े कबाड़ को बेचने का आदेश शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को दिया था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक ने कई स्कूलों के औचक निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया था कि स्कूलों में पड़े कबाड़ को हटाया जाए। लेकिन स्कूल के प्रधानाध्यापक ने कबाड़ की जगह बच्चों को पढ़ने के लिए दी जाने वाली किताबें ही कबाड़ी वाले से बेच डाली। 


मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है जहां बच्चों के लिए स्कूल में लाए गए किताब को कबाड़ी के हाथ से बेचने का मामला सामने आया है। रतनी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय शकूराबाद के प्रधानाध्यापक ने बच्चों की किताब को कबाड़ी में बेच दिया। जब कबाड़ वाला ठेले पर किताब लेकर जा रहा था तभी ग्रामीणों की नजर उस पर गई। फिर क्या था ग्रामीण आक्रोशित हो गये और उन्होंने इस दौरान हंगामा मचाने लगे। 


आक्रोशित लोगों ने ठेले वाले को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बीईओ ने मामले की जांच शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और लोगों को शांत कराने में लग गयी। लोगों का कहना था कि सरकार बच्चों को मुफ्त में किताब बांटने के लिए देती है और स्कूल के प्रधानाचार्य ने इसे कबाड़ी में बेच दिया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समरजीत ने ठेले से किताब को उतरवाया और उसे स्कूल में रखवा दिया। उन्होंने मामले की जांच का आदेश दिये। उनका कहना था कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ विभाग कार्रवाई करेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।