ब्रेकिंग
बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦बिहार को मिलेगी 162 KM लंबे एक्सप्रेसवे की सौगात, 4 जिलों की बदलेगी तस्वीर; वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा आसान

ITC के ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस बार मुंगेर में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति द

ITC के ठेकेदार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस बार मुंगेर में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। मुंगेर में बैखौफ अपराधियों ने आईटीसी के ठेकेदार बासकित राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे की है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम क्षेत्र अंतर्गत आईटीसी पार्क बासगढ़ा के पास 42 वर्षीय आईटीसी के प्राइवेट ठेकेदार बासकीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।  बैखौफ अपराधियों ने सिर में गोली मारी है। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने आनंद फानन में उसे सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने बिस्किट राय को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं सूचना पर एसडीपीओ राजेश कुमार कोतवाली थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे सहित पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे।


 वहीं घटना के संबंध में बताया  कि समस्तीपुर जिले के रहने वाले  स्वर्गीय राम लखन राय के पुत्र बिस्किट राय आईटीसी में लेबर सप्लाय करने का कार्य करते थे पहले उनके पिताजी आईटीसी में ठेकेदारी करते थे और अब यह खुद करते हैं वही बताया जाता है कि बिस्किट राय ने अपना मकान चंडिका स्थान के पास बना लिया है तथा बेटे बेटी के साथ यहां रहते हैं घटना के बारे में बताया जाता है कि वह रोजाना 11 से 12 बजे दोपहर में आईटीसी फैक्ट्री से खाना खाने घर जाता था पर आज जैसे वह खाना खाने घर अपने बाइक से जा रहा था तो उसी वक्त बैखौफ अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मार हत्या कर दी । 


मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक का किसी से कोई दुश्मनी नहीं था । वह आईटीसी में प्राइवर ठिकेदार के रूप में लेबर सप्लाय करने का काम करता था । उसे दो बेटा और दो बेटी है और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं है । वहीं इस मामले में एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया की अज्ञात अपराधियों ने आईटीसी के ठिकेदार की गोली मार हत्या कर दी । जिसकी जांच की जा रही है।