ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

इस्माइल ने ऐसा काम किया कि चेहरे से स्माइल गायब हो गया, जानिये इसने क्या किया?

BEGUSARAI: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना और रील्स बनाना बेगूसराय के एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवक सोशल मीडिया पर अपना चेहरा चमकाना चाहता था फेमस होना चाहता था। उसकी

इस्माइल ने ऐसा काम किया कि चेहरे से स्माइल गायब हो गया, जानिये इसने क्या किया?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BEGUSARAI: सोशल मीडिया पर हथियार लहराना और रील्स बनाना बेगूसराय के एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवक सोशल मीडिया पर अपना चेहरा चमकाना चाहता था फेमस होना चाहता था। उसकी सोच थी कि ऐसा करने से लोग उससे खौफ खाएंगे लेकिन युवक की इस सोच ने उसे आज सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। आज युवक अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा है। इस्माइल के चेहरे से स्माइल गायब हो गया। 


सोशल मीडिया का जमाना है लोग खुद को दिखाने और वायरल होने के लिए क्या-क्या करते हैं यह किसी से छिपी नहीं है। आप रील्स देखते होंगे तो इस तरह का कई वीडियो आपके सामने से गुजरता होगा जिसे देखकर हैरानी होती होगी। आपके मुंह से यह जरूर निकलता होगा कि लोग व्यूज बढ़ाने के लिए क्या-क्या करते हैं। कुछ लोग हथियार प्रदर्शन करते हुए रील्स डालते हैं उन्हें पता होता है कि ऐसा करने पर पुलिस कार्रवाई कर देगी। लेकिन इसके बावजूद लोग इस तरह का हथकंडा अपनाते हैं।


 बेगूसराय के इस युवक को ही देख लीजिये इसने भोजपुरी गाने पर हथियार लहराते एक रील बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर हथियार वाला वीडियो डालते ही पुलिस एक्शन में आ गयी। पुलिस ने रील्स बनाने युवक को धर दबोचा और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


 बेगूसराय एसपी ने बताया कि युवक का रील्स जैसे ही वायरल हुआ चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस ने सकरवासा गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर रहती है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिनजक तस्वीरे या वीडियो अपलोड करेगा उसे स्माइल की तरह सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता