ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बार के भीतर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण अफ्रीका से आ रही है, जहां एक बार के भीतर हुई जबरदस्त गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना जोहान्सबर्ग शहर के सोवेटो टाउनशिप एरिया की है। गो

बार के भीतर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 14 लोगों की मौत, कई लोगों के घायल होने की खबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण अफ्रीका से आ रही है, जहां एक बार के भीतर हुई जबरदस्त गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना जोहान्सबर्ग शहर के सोवेटो टाउनशिप एरिया की है। गोलीबारी की घटना शनिवार की देर रात की है। देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।


पुलिस के मुताबिक देर रात गोली लगने से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।


शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बार सभी लोग आपस में इंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग की घटना हुई। बार में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।