ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

Instagram पर हुई दोस्ती, किया रेप, फिर मां को भेजा बेटी का अश्लील फोटो

DESK: आजकल सोशल मीडिया पर दोस्ती और इस प्लेटफार्म के जरिए बात होना फिर संबंधों को आगे बढ़ाना पहुंचाना आम बात हो गई है. लेकिन कई बार इस तरह की ऑनलाइन दोस्ती बेहद खतरनाक साबित ह

Instagram पर हुई दोस्ती, किया रेप, फिर मां को भेजा बेटी का अश्लील फोटो
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: आजकल सोशल मीडिया पर दोस्ती और इस प्लेटफार्म के जरिए बात होना फिर संबंधों को आगे बढ़ाना पहुंचाना आम बात हो गई है.  लेकिन कई बार इस तरह की ऑनलाइन दोस्ती बेहद खतरनाक साबित हो जाती है. ऐसे मामले में कई बार तो हत्या रेप की खबरें सामने आती है. कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है. 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय एक छात्रा से उसके 'इंस्टाग्राम फ्रेंड' ने कथित तौर पर होटल बुलाकर रेप किया. यह मामला तब सामने आया जब आरोपी ने नाबालिग की नग्न तस्वीरें उसकी मां को भेजी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया. 


इस घटना में पीड़िता की मां द्वारा थाने में की गई शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी ने बीते साल उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी और दोस्ती के दौरान न्यूड वीडियो कॉल भी की थी. मां ने बताया कि आरोपी ने इसके बाद उसकी बेटी को गुरुग्राम के एक होटल में बुलाया और वहां उसके साथ रेप किया.


साथ ही पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि "उसने पिछले हफ्ते उसे फिर से दो बार होटल बुलाया. वह मेरी बेटी पर उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें ऑनलाइन साझा करने की धमकी देकर उससे मिलने का दबाव बना रहा था." पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी शिकायत में कहा, "मंगलवार को उसने मेरी बेटी की एक अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और मुझे भी भेजी. जब मैंने अपनी बेटी से पूछा, तो उसने मुझे पूरे मामले के बारे में बताया."