ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

इंडो-नेपाल बॉर्डर में SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल भाग रहे गैंगस्टर आसिफ अली को दबोचा

DESK: इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल स्थित मैत्री पुल पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एसएसबी ने गैंगस्टर शाकिर रेजा उर्फ आसिफ अली को दबोचा है। मोस्ट वांटेड आसिफ अली पर नेपाल

इंडो-नेपाल बॉर्डर में SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल भाग रहे गैंगस्टर आसिफ अली को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास रक्सौल स्थित मैत्री पुल पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एसएसबी ने गैंगस्टर शाकिर रेजा उर्फ आसिफ अली को दबोचा है। मोस्ट वांटेड आसिफ अली पर नेपाल में पाकिस्तानी फंडिंग करने वाले और भारत में हवाला का पैसा पहुंचाने का आरोप है। 


आसिफ के खिलाफ भारत और नेपाल में कई मामले दर्ज है वह फिर नेपाल भागने के फिराक में था। इसके पास से 12 अलग-अलग पहचान पत्र बरामद किया गया जिसमें दो आईडी में उसका नाम शाकिर रेजा लिखा हुआ है जबकि अन्य पहचान पत्रों में आसिफ अली नाम लिखा हुआ है। आसिफ अली कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के शाहनगर कुजीबाना गांव का निवासी है।


 जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। वह भारत और नेपाल के जेलों में सजा भी काट चुका है। वह अक्सर भारत से नेपाल जाया करता था। जब भी उसे पुलिस का खतरा लगता वो नेपाल भाग जाता और कुछ दिन बाद फिर भारत चला आता था। उसके पीछे पुलिस और जांच एजेंसियां हाथ धोकर पड़ी हुई थी उसे पकड़ने के लिए कई बार जाल बिछाया गया लेकिन वह हर पर निकल पड़ता था लेकिन इस बार चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान उसे एसएसबी के जवानों ने धड़ दबोचा।